सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 का खिताब मां उल्का लायंस के नाम, विनय बने मैच और सीरीज के हीरो

पिथौरागढ़। सुरेंद्र सिंह वाल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को खेले गए सोरघाटी प्रीमियर लीग (SPGL) सीजन-2 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में मां उल्का लायंस ने माउंटेन वॉरियर्स, धारचूला को 32 रनों से हराकर शानदार अंदाज में खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मां उल्का लायंस की टीम ने निर्धारित ओवरों में 169 रन बनाए। टीम की ओर से विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माउंटेन वॉरियर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 137 रन ही बना सकी। इस तरह मां उल्का लायंस ने 32 रनों से जीत दर्ज करते हुए SPGL सीजन-2 की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

मैच में शानदार 77 रनों की पारी खेलने वाले विनय को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं पूरे टूर्नामेंट में 545 रन बनाने और 9 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के प्रतिष्ठित पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

फाइनल मुकाबले में बॉबी चंद और आयुष भैंसोड़ा ने अंपायर की भूमिका निभाई। मैच का आंखों देखा हाल शिक्षक करण थापा और प्रकाश जी ने सुनाया, जबकि स्कोरिंग की जिम्मेदारी नवीन और लक्ष्मण सिंह ने निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे रहे। विशिष्ट अतिथियों में मुख्य विकास अधिकारी दीपक सैनी, जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रज्ञा मेहरा, अनूप बिष्ट, तपन रावत, कमलेश पाल, रोहित चौहान, मनीष जोशी तथा दिनेश बोरा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण (Live Telecast) “City Pithoragarh” के आधिकारिक Facebook पेज और YouTube चैनल पर किया गया, जिससे जिले और प्रदेश के साथ-साथ देश-विदेश में मौजूद क्रिकेट प्रेमियों ने भी फाइनल मुकाबले का रोमांच लाइव देखा।

सोरघाटी प्रीमियर लीग सीजन-2 का यह फाइनल मुकाबला दर्शकों के लिए रोमांच, उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार क्रिकेट का यादगार संगम साबित हुआ।

Read Previous

पिथौरागढ़ की भावनाओं से जुड़ी थी मैग्नेसाइट फैक्ट्री: जानिए इतिहास, योगदान और बंद होने की पूरी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular