पिथौरागढ़ जनपद के बुंगाछीना में सज्जन लाल मेमोरियल सोसाइटी द्वारा 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नरेंद्र टोलिया (मुख्य अभियंता, रुद्रपुर जोन) एवं विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हिमांशु नौगाईं, नीरज भाकुनी (इंस्पेक्टर, SOG/साइबर सेल), डॉ. जे.एस. नब्याल (सेवानिवृत्त CMO), डॉ. शशी फिरमाल (फिरमाल क्लिनिक, पिथौरागढ़), गोविंद दिगारी एवं कैलाश कुमार (उत्तराखंड सुपर स्टार), राम सिंह गैड़ा व मनोज ग्वाल (प्रधानाचार्य), बिपिन जोशी (अध्यक्ष, पतंजलि योग पीठ पिथौरागढ़), महेश मखौलिया, ए.आर. दताल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सोसाइटी के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाज के सहयोग से गांव के 361 जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इनमें 111 जोड़ी स्कूल शूज, 40 स्कूल बैग, 60 छाते, 100 कॉपियों के सेट तथा 50 डायरी-पेन शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. शशी फिरमाल को सोसाइटी के साथ मिलकर एक वर्ष तक 600 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में सेवा देने के लिए मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही गांव के युवा प्रतिभाओं—कमलेश भट्ट, अज्जू रैपर एवं प्रियंका सामंत—को डिजिटल मीडिया के माध्यम से समाज को जोड़ने के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नरेंद्र टोलिया ने अपने संबोधन में कहा कि वे इस संस्था से पूर्व से जुड़े रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यों में हर संभव सहयोग देंगे। उन्होंने सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर इसी तरह कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
सोसाइटी के संस्थापक कमल किशोर ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था आगे भी समाज के सहयोग से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।















