
प्रमुख सचिव नियोजन विभाग डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पिथौरागढ़ पहुंचे। नैनीसैनी एयरपोर्ट पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एवं मेयर नगर निगम कल्पना देवलाल द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके पश्चात, प्रमुख सचिव द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
1️⃣ नैनीसैनी एयरपोर्ट निरीक्षण:
- एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर जिलाधिकारी से चर्चा की।
- एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से समन्वय कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने एवं विस्तृत योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
2️⃣ चंडाक मैगनासाइड फैक्ट्री भ्रमण:
- बंद हो चुकी मैगनासाइड फैक्ट्री की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं को लेकर जिलाधिकारी से जानकारी प्राप्त की।
3️⃣ चंडाक मेडिकल कॉलेज निरीक्षण:
- निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति की समीक्षा की।
- संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
4️⃣ लो.नि.वि. निरीक्षण भवन का अवलोकन:
- पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु पर्यटन स्थल एवं बड़े होटल निर्माण की संभावनाओं पर जिलाधिकारी से महत्वपूर्ण चर्चा की।
5️⃣ लुनठूड़ा पार्किंग स्थल का निरीक्षण:
- निर्माणाधीन पार्किंग स्थल की स्थिति का जायजा लिया।
- सुझाव दिया कि यह पार्किंग बाजार के निकट उच्च गुणवत्ता से निर्मित की जाए।
6️⃣ झूलाघाट बाजार भ्रमण एवं एसएसबी अधिकारियों से भेंट:
- झूलाघाट बाजार का दौरा किया।
- वापसी के दौरान 55 एसएसबी बटालियन के अधिकारियों से भेंट कर आवश्यक चर्चा की।
उपस्थित अधिकारी:
इस दौरान अपर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, उपजिलाधिकारी सदर यशवीर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी जयराज नबियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक सक्सेना, ब्रिडकुल के अधिकारी, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।