आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

आगामी आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा को सुविधाजनक एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटकों हेतु ईनर लाइन परमिट जारी करने, यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई।

प्रमुख निर्देश:

परमिट प्रक्रिया: पूर्व की भांति ऑनलाइन माध्यम से परमिट जारी किए जाएंगे।
यात्रा सुविधाएँ: शौचालय, पेयजल, विद्युत आपूर्ति की स्थिति सुधारने के निर्देश।
यात्रा तिथि: यात्रा को पूर्व वर्ष की तुलना में 15-20 दिन पहले शुरू करने का सुझाव।
धारचूला की कैरिंग कैपेसिटी को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ मुख्यालय में यात्रियों को अधिक ठहराने की योजना, जिससे स्थानीय पर्यटन एवं आर्थिकी को बढ़ावा मिल सके।
पुलिस सत्यापन: यात्रियों के सत्यापन स्थानीय स्तर पर ही करवाने का निर्णय।
यात्रा मार्ग सर्वेक्षण: पेयजल, सड़क, एवं शौचालय व्यवस्था सुधार हेतु सर्वे टीम का गठन

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन:

🩺 मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश कि यात्रियों का फिटनेस चेकअप अनिवार्य रूप से हो
🚑 गूंजी एवं जौलीकांग में एक-एक चिकित्सक एवं एंबुलेंस की अनिवार्य तैनाती
🩹 गाइडों को प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार की ट्रेनिंग दी जाए।
🏥 आर्मी, एसएसबी एवं आईटीबीपी के सहयोग से मेडिकल सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं।
🧴 उच्च हिमालयी क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर एवं दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए।

अतिरिक्त व्यवस्थाएँ:

📌 होली के बाद एआरटीओ, एसडीएम धारचूला, नगर पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, उपजिलाधिकारी धारचूला मंजीत सिंह, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी जयराज सिंह नबियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Previous

समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य

Read Next

पिथौरागढ़ अनुभवोत्सव: जिले के गठन दिवस का भव्य उत्सव

Most Popular