समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य

शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि उत्तराखंड में कार्यरत सभी अधिकारियों/कर्मचारियों जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है, उनके लिए समान नागरिक संहिता उत्तराखंड-2024 की नियमावली के अंतर्गत विवाह पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा, इससे पूर्व विवाहित अधिकारी/कर्मचारी भी ऐच्छिक रूप से पंजीकरण करवा सकते हैं

प्रमुख निर्देश:

विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।
संबंधित सूचना जिला नोडल अधिकारी (समान नागरिक संहिता) / मुख्य विकास अधिकारी, पिथौरागढ़ को उपलब्ध कराई जाए।
निबंधक / उप निबंधकों को निर्देश दिया गया है कि समान नागरिक संहिता हेतु उपलब्ध लॉगइन आईडी, पासवर्ड, एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी साझा न करें
✔ यदि जानकारी लीक होने की कोई स्थिति प्रकाश में आती है, तो संबंधित निबंधक / उप निबंधक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।

इस नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Read Previous

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर हेतु जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी

Read Next

आदि कैलाश यात्रा को सुगम बनाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

Most Popular