राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह – बाल विज्ञान खोजशाला, बेरीनाग

दिनांक 2 मार्च को बाल विज्ञान खोजशाला, बेरीनाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष महान वैज्ञानिक डॉ. सी.वी. रमन की खोज “रमन प्रभाव” के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस आयोजन में साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग, साधना इंटर कॉलेज खितोली, ज्ञानदायिनी पब्लिक स्कूल बेरीनाग, पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेरीनाग, हिमालयन इंटर कॉलेज चौकोड़ी, गुरुकुल पब्लिक स्कूल बेरीनाग, बीपीएस बेरीनाग, एन एस बी मेमोरियल पब्लिक स्कूल राई आगर, तथा जी आई सी पुरानाथल के कुल 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मानव उत्सर्जन तंत्र, सौरमंडल, ग्लोबल वार्मिंग, जल शुद्धिकरण, मानव नेत्र आदि विषयों पर आधारित 33 वैज्ञानिक मॉडलों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

इस विज्ञान दिवस कार्यक्रम का संचालन खोजशाला प्रभारी हरीश चंद्र एवं विज्ञान संचारक कमलेश जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. बालम सिंह विष्ट, डॉ. बीना लोहिया, कमलेश पांडेय, पंकज पंत, हिमांशु उपाध्याय, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, तथा दीपमाला रावल आदि का विशेष योगदान रहा।

Read Previous

बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर में 7,000 से अधिक लाभान्वित

Read Next

Maa Kali Temple, Kalapani – Sacred Shrine in Pithoragarh

Most Popular