थल क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा – 8 की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर घायल

दिनांक: 15 जुलाई 2025
📍 स्थान: मुवानी, थाना थल क्षेत्र, जनपद पिथौरागढ़

आज दिनांक 15 जुलाई 2025 को थल क्षेत्र अंतर्गत मुवानी के पास एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिरने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाहन में कुल 14 लोग सवार थे।

➡️ सूचना मिलते ही सीओ श्री के0 एस0 रावत एवं थानाध्यक्ष श्री शंकर सिंह, थाना जाजरदेवल पुलिस बल और एसडीआरएफ टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य प्रारंभ किया।

🔴 दुर्घटना में 8 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
👮‍♂️ घायलों को तत्परता से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है।
🧾 मृतकों के शवों को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

मृतकों के नाम (ग्राम – बोक्टा, थल):

  1. नरेंद्र सिंह खोलिया पुत्र चंद्र सिंह
  2. कुमारी सिमरन पुत्री कुंदन सिंह
  3. शांति देवी पत्नी केशव राम
  4. दीक्षा पुत्री दुर्योधन सिंह
  5. तनुजा पुत्री चंद्र सिंह
  6. होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह
  7. राजेंद्र सिंह पुत्र स्व. किशन सिंह
  8. विनीता पुत्री चंद्र सिंह

गंभीर घायल (ग्राम – बोक्टा, थल):

  1. वीणा पुत्री पूरन सिंह
  2. सुमित पुत्र परविंदर सिंह
  3. दीवान सिंह पुत्र भीम सिंह
  4. श्याम सिंह पुत्र बहादुर सिंह
  5. योगेश पुत्र किशन राम
  6. पूजा मनोला पुत्री कुंदन सिंह

📢 पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव ने राहत-बचाव कार्य को संवेदनशीलता एवं पूर्ण सतर्कता से संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

🙏 ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।

✍️ मीडिया सेल
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पिथौरागढ़

Read Previous

यह है “Ivy & Bella – Girls from the Hills”

Read Next

Jila Panchyat Sadasy List 2025

Most Popular