पिथौरागढ़ के डॉ. आयुष जोशी बने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव

देहरादून में 05 नवंबर 2026 को डॉ. आयुष जोशी ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून में कुलसचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।

उत्तराखंड शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में डॉ. आयुष जोशी को एक वर्ष अथवा नियमित नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, प्रतिनियुक्ति के आधार पर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे राजकीय महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थे।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जनपद के निवासी डॉ. आयुष जोशी को शिक्षण, अनुसंधान एवं अकादमिक गतिविधियों में लगभग 7 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) उत्तराखंड से पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की है तथा केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (CBRI), रुड़की में भी शोध कार्य किया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) तृप्ता ठाकुर ने डॉ. जोशी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. जोशी अपने शैक्षणिक अनुभव एवं प्रशासनिक दक्षता से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को नई मजबूती प्रदान करेंगे।

पिथौरागढ़ के लिए गौरव का विषय है कि जनपद के डॉ. आयुष जोशी ने विश्वविद्यालय के महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद की जिम्मेदारी संभाली है। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

#CityPithoragarh #Pithoragarh #Uttarakhand #DrAyushJoshi #Dehradun #Education #UttarakhandNews

Read Previous

मोष्टामानू मेला महोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी-2026 का भव्य शुभारंभ, जयकारों से गूंजा मोष्टामानू धाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular