पिथौरागढ़ में बुरांश फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘बुरांश’ नवाचारी एवं उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह–2026 एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन भव्य एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, साहित्य, संगीत, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल, विशिष्ट अतिथि रेखा जोशी, स्वामी गुरुकुलानंद कच्चाहारी एवं मथुरा दत्त भट्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, प्रेरणा एवं सामाजिक चेतना का संचार करते हैं।
समारोह में नवाचार, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं सामाजिक योगदान के लिए विभिन्न जनपदों के 25 शिक्षकों तथा 10 समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों में हेम उपाध्याय, हर्षिता पुनेठा, सुखविंदर सिंह, गीता पुनेठा सहित अन्य शिक्षकों ने इस सम्मान को अपने कार्यों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी का विषय “ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की चुनौतियाँ एवं समाधान” रहा। विषय विशेषज्ञों के रूप में दिव्या पाण्डेय, चन्द्रशेखर जोशी एवं किशोर पाटनी ने शिक्षा में नवाचार, तकनीकी संसाधनों के उपयोग, गुणवत्ता सुधार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर अपने विचार साझा किए।
सांस्कृतिक एवं साहित्यिक सत्र कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। चन्द्रमोहन पुजारा एवं पूजा सामंत पुजारा द्वारा प्रस्तुत शिक्षक प्रेरणा गीत ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया, जबकि आयुषी पैंतोला एवं मनस्वी पाण्डेय की काव्य प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम की सफलता में एस.डी.एस. राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य बी.एस. बिष्ट एवं एनसीसी स्वयंसेवियों का विशेष योगदान रहा। साथ ही विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ के प्रधानाचार्य धीरेन्द्र सिंह रावत तथा विद्यालय के स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजन की योजना, समन्वय एवं व्यवस्थाओं के संचालन में डॉ. रमेश चन्द्र भट्ट, पूजा पैंतोला एवं मनीष पैंतोला के योगदान की सराहना की गई। बुरांश फाउंडेशन ने जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद का विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम हेतु निःशुल्क सभागार उपलब्ध हो सका।
बुरांश फाउंडेशन के संस्थापक गिरीश पैंतोला ने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। वहीं निदेशक रेनू तिवारी ने भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. रमेश चन्द्र भट्ट एवं जिला संयोजक डॉ. धर्मानंद भट्ट ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश पैंतोला तथा धन्यवाद ज्ञापन रेनू तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सोनम पाण्डेय, मनोज कन्याल, नेहा पाण्डेय, कृष्ण तिवारी, मनीष महर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएँ, विद्यार्थी, साहित्यकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
🌺 “सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि उनके द्वारा समाज और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का होता है।” 🌺
— बुरांश फाउंडेशन, पिथौरागढ़ 🙏
#Pithoragarh #BuranshFoundation #BuranshSamman2026 #TeacherAward #Education #RuralEducation #Innovation #SocialService #Uttarakhand #TeachersInspiration #CityPithoragarh
