
जनपद पिथौरागढ़ में मा0 मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत न्याय पंचायत/नगर पंचायत स्तरीय चयन ट्रायल प्रारम्भ हो चुके हैं। इन ट्रायलों में बालक-बालिकाओं ने खेल छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु पूरे जोश के साथ प्रतिभाग किया और खूब पसीना बहाया।
नगर निगम पिथौरागढ़ हेतु चयन ट्रायल
- तिथि: 07 अप्रैल, 2025
- स्थान: श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़
- वार्ड: नगर निगम पिथौरागढ़ के सभी 40 वार्डों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
- चयन: प्रत्येक आयु वर्ग में 06 बालक एवं 06 बालिकाओं का चयन जिला स्तरीय चयन ट्रायल हेतु किया जाएगा।
खेल छात्रवृत्ति योजना का विवरण
- आयु सीमा: 08 से 14 वर्ष तक के बालक-बालिकाएँ
- लाभार्थी संख्या: कुल 300 खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिका)
- छात्रवृत्ति राशि: प्रतिमाह ₹1500/- प्रति खिलाड़ी
- अवधि: वर्ष 2025-26 हेतु 01 वर्ष तक
चयन प्रक्रिया
विद्यालय स्तरीय ट्रायलों के पूर्ण होने के पश्चात न्याय पंचायत/नगर पंचायत स्तर पर चयन ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रत्येक न्याय पंचायत/नगर पंचायत स्तर पर प्रत्येक आयु वर्ग (08-09 वर्ष, 09-10 वर्ष, 10-11 वर्ष, 11-12 वर्ष, 12-13 वर्ष, 13-14 वर्ष) में से 02 बालक एवं 02 बालिकाओं का चयन विकास खण्ड स्तरीय चयन ट्रायल हेतु किया जाएगा।
प्रशिक्षण एवं ट्रायल संचालन
- चयन ट्रायल जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी की देखरेख में आयोजित किए जा रहे हैं।
- शिक्षा विभाग, जिला खेल समन्वयक, ब्लॉक खेल समन्वयक, एवं सहायक व्यायाम अध्यापक इन ट्रायलों में सहयोग कर रहे हैं।
ट्रायल में शामिल खेल/परीक्षण
- 6×10 मीटर शटल रन
- 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट
- फारवर्ड बैण्ड रीच
- मेडिसन बॉल पुट (1 किग्रा.)
- 600 मीटर दौड़
- स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प